मोबाइल फोन आज हमारी जिंदगी का सबसे निजी हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात सोने तक, बातचीत हो या कामकाज—सब कुछ WhatsApp के इर्द-गिर्द घूमता है। लेकिन अब यही WhatsApp पहले जैसा “फ्री” और “आसान” नहीं रहने वाला। 1 मार्च 2026 से सरकार एक ऐसा नियम लागू करने जा रही है, जिससे कई लोगों के लिए WhatsApp चलाना मुश्किल हो सकता है और साइबर अपराधियों की नींद उड़नी तय मानी जा रही है।
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद WhatsApp अकाउंट और आपके फोन में लगी SIM के बीच रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। मतलब साफ है—अब बिना असली SIM के WhatsApp चलाने के दिन खत्म होने वाले हैं।
सरकार का कहना है कि यह कदम साइबर फ्रॉड, फर्जी अकाउंट और विदेश से ऑपरेट होने वाले स्कैम नेटवर्क को तोड़ने के लिए बेहद जरूरी है।
अगर आपकी SIM अचानक बंद हो जाती है या आप नया फोन लेते हैं, तो WhatsApp दोबारा शुरू करने के लिए फिजिकल SIM की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, इससे अकाउंट की सुरक्षा बढ़ेगी और हैकिंग या फर्जी लॉगिन का खतरा काफी कम हो जाएगा।
WhatsApp New Rule 2026 क्या है और क्यों मचा है हंगामा
सरकार के नए नियम के मुताबिक 1 मार्च 2026 से WhatsApp पर SIM Binding अनिवार्य कर दी जाएगी। यह नियम Telecom Cyber Security (TCS) Rules, 2024 के तहत लाया गया है, जिसे दूरसंचार विभाग यानी Department of Telecommunications ने तैयार किया है। इस नियम के बाद WhatsApp अकाउंट उसी फिजिकल SIM से जुड़ा रहेगा, जो आपके मोबाइल फोन में लगी होगी। यानी सिर्फ OTP डालकर अकाउंट चालू कर लेना अब काफी नहीं होगा। WhatsApp समय-समय पर यह जांच करेगा कि आपका अकाउंट उसी SIM से जुड़ा है या नहीं।
सरकार का कहना है कि यह कदम साइबर फ्रॉड, फर्जी अकाउंट और विदेश से ऑपरेट होने वाले स्कैम नेटवर्क को तोड़ने के लिए बेहद जरूरी है।
SIM Binding क्या है और सिस्टम में क्या बदलेगा
अब तक WhatsApp का सिस्टम काफी ढीला माना जाता था। एक बार OTP से अकाउंट वेरिफाई हो गया, तो SIM निकालने के बाद भी WhatsApp Web या दूसरे डिवाइस पर आराम से चल जाता था। कई लोग तो SIM बंद करवा देने के बाद भी महीनों तक WhatsApp इस्तेमाल करते रहे। लेकिन SIM Binding लागू होने के बाद यह पूरी व्यवस्था बदल जाएगी। नए फ्रेमवर्क के तहत WhatsApp लगभग हर 6 घंटे में यह चेक कर सकता है कि जिस नंबर से अकाउंट रजिस्टर है, वही SIM फोन में मौजूद है या नहीं। अगर SIM निकाल दी गई, खराब हो गई या किसी दूसरे फोन में डाल दी गई, तो WhatsApp का एक्सेस रोका जा सकता है। ऐसे में दोबारा WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए उसी SIM से फिर से वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा। यानी अब अकाउंट और SIM हमेशा साथ-साथ चलेंगे।WhatsApp यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर
आम यूजर्स के लिए यह नियम शुरुआत में थोड़ा असुविधाजनक लग सकता है, लेकिन लंबे समय में इसे सुरक्षित माना जा रहा है। जो लोग अपना WhatsApp किसी दूसरे देश से, लैपटॉप या एक्स्ट्रा डिवाइस पर बिना SIM के चलाते थे, उनके लिए अब यह मुमकिन नहीं रहेगा।
अगर आपकी SIM अचानक बंद हो जाती है या आप नया फोन लेते हैं, तो WhatsApp दोबारा शुरू करने के लिए फिजिकल SIM की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, इससे अकाउंट की सुरक्षा बढ़ेगी और हैकिंग या फर्जी लॉगिन का खतरा काफी कम हो जाएगा।






